WorldCraft, Minecraft से मिलता जुलता एक निर्माण और अन्वेषण खेल है जहाँ आप खुद की एक वर्चुअल दुनिया बना सकते हैं, और उसे अन्य खिलाड़िओं के साथ इंटरनेट पर शेयर कर सकते हैं।
एकल खिलाड़ी मोड में, WorldCraft आपको Minecraft के मशहूर क्रीएटिव मोड (जहाँ आपके पास असीम संसाधन उपलब्द होंगे और आप निर्माण पर ध्यान दे सकते हैं) और बड़ी चुनौती प्रदान करनेवाला, सर्वाइवल मोड के बीच चुनने देता है।
WorldCraft के मल्टीप्लेयर मोड में सिर्फ़ क्रीएटिव मोड उपलब्ध है, जो आपको अपने दोस्तों के साथ विशाल इमारतें और वास्तुकला के अद्भुत भवन बनाने देता है।
ग्रैफिक्स के तौर पर WorldCraft व्यवहारिक रूप से Minecraft के समान है, इसमें सब कुछ ब्लॉक्स पर आधारित हैं, यह ब्लॉक्स कम रेज़लूशन के होते हुए भी अच्छे हैं।
WorldCraft, Minecraft का एक शानदार निःशुल्क क्लोन है। इसमें आप असली गेम के सभी सुविधाएँ पा सकते हैं, और बदले में आपको एक पैसा भी चुकाना नहीं है।
आवश्यकताएँ (नवीनतम संस्करण)
- Android XP या उच्चतर की आवश्यकता है
कॉमेंट्स
WorldCraft के बारे में अभी तक कोई राय नहीं है। पहले व्यक्ति बनो! टिप्पणी